Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

किश्तवाड़ में शिक्षक गिरफ्तार: पाकिस्तानी आतंकियों को दी पनाह, UAPA के तहत केस दर्ज

Kishtwar Teacher Arrest: किश्तवाड़ में सरकारी स्कूल के शिक्षक मशकूर अहमद को गिरफ्तार किया गया है. उस पर पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने और मदद करने का आरोप है. पुलिस ने UAPA के तहत कार्रवाई की है.

Kishtwar Teacher Arrest: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. सरकारी स्कूल इंदरवाल में तैनात ग्रेड-III शिक्षक मशकूर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आरोप है कि उसने इलाके में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को शरण दी थी.

UAPA के तहत केस दर्ज

मशकूर अहमद के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कानून आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराता था.

सरकारी नौकरी में था तैनात

गिरफ्तार किया गया शिक्षक सरकारी स्कूल इंदरवाल में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी के दौरान आतंकियों को मदद पहुंचाता था. इस खुलासे ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है.

इलाके में बढ़ी सतर्कता

इस घटना के बाद किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और सुरक्षाबल लगातार छापेमारी कर रहे हैं ताकि आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ा जा सके.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, 11 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा

बड़ा खुलासा

मशकूर अहमद की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर भी मदद मिल रही थी. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारियां?

कश्मीर में आतंकियों को पनाह देने वालों पर लगातार कार्रवाई होती रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों को ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) कहती हैं. 1990 के दशक से लेकर अब तक सैकड़ों गिरफ्तारियां हुई हैं. हाल ही में 2025 में किश्तवाड़ जिले में बड़े पैमाने पर अभियान चला, जिसमें 24 लोगों को पकड़ा गया, 36 पाकिस्तान भाग गए और 18 की संपत्ति जब्त की गई.

2026 की शुरुआत में भी गंदरबल से दो लोग हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए. यह घटनाएं दिखाती हैं कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मदद मिलती रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital