Bharat Express DD Free Dish

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग कुआं धसने से मलबे में दब गया. सूचना मिलने पर DDRF और पुलिस की टीम दो JCB के साथ रेस्क्यू में जुटी है.

कोरबा जिले के गुरमा गांव में पानी निकालते समय कुआं धसने से बुजुर्ग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और DDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है.

Korba News:कोरबा/भूपेंद्र साहू: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद हादसा सामने आया है. श्यांग थाना क्षेत्र के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने गए एक बुजुर्ग ग्रामीण अचानक कुआं धसने से मलबे में दब गए.

कोरबा जिले के श्यांग थाना अंतर्गत गुरमा गांव में सोनसाय नामक बुजुर्ग ग्रामीण पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने गए थे. इसी दौरान शासकीय योजना के तहत बना कुआं अचानक धस गया, जिससे बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए. घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस, जिला प्रशासन और DDRF की टीम मौके पर पहुंची. दो JCB मशीनों की मदद से मिट्टी और मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

पानी निकालने के दौरान अचानक धसा कुआं

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. गांव के निवासी बुजुर्ग सोनसाय पड़ोसी के घर बने कुएं से पानी निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक कुएं की रिटेनिंग वॉल और मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे बुजुर्ग सोनसाय सीधे मलबे के नीचे दब गए और लापता हो गए.

शासकीय योजना के तहत हुआ था निर्माण

बताया जा रहा है कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ, उसका निर्माण शासकीय योजना के तहत हितग्राही मूलक कार्य के रूप में कराया गया था. अचानक कुएं की मिट्टी और रिटेनिंग वॉल धसने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.

मौके पर पहुंची DDRF और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल, जिला प्रशासन के अधिकारी और डिजास्टर डिसीजन एंड रिस्पांस फोर्स (DDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए बुजुर्ग की तलाश तेज कर दी गई है.

दो JCB की मदद से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी

कुएं के भीतर काफी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां आ रही हैं. प्रशासन द्वारा दो JCB मशीनों को काम पर लगाया गया है, जिनकी मदद से मलबा बाहर निकाला जा रहा है. कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि DDRF और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मलबे में दबे बुजुर्ग सोनसाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें-‘गाड़ी में बैठ जाओ…’ रात के अंधेरे में लड़की समझकर पीछे पड़े सिरफिरे, जब सामने आई सच्चाई तो… देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read