Urdu Conclave 2026

काल के गाल से बच निकले पिता, लेकिन आंखों के सामने जलकर खाक हो गया करोड़ों का साम्राज्य; जानें पूरा मामला?

Short Circuit Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा में बन रोड पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई. पिता-पुत्र पूरी रात अपनी आंखों के सामने शोरूम को जलता देखते रहे.

Ladwa Showroom Fire

Short Circuit Accident:विक्रम सिंह/कुरुक्षेत्र:  हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में बन रोड पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 1 करोड़ रुपये का सामान, 17 लाख रुपये कैश और 4 तोला सोना जलकर पूरी तरह खाक हो गया. गनीमत यह रही कि शोरूम में सो रहे बुजुर्ग पिता की जान बाल-बाल बच गई.

कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से रात 11 बजे भीषण आग लग गई. शोरूम के अंदर सो रहे संचालक के पिता बिशन लाल बाथरूम जाने के लिए उठे, जिससे उनकी जान बच गई. इस हादसे में नए घर के निर्माण के लिए रखे 17 लाख रुपये नकद, 4 तोला सोना और 1 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. फायर ब्रिगेड ने सुबह 7 बजे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बाथरूम जाने उठे पिता ने देखीं लपटें (Kurukshetra fire accident)

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बन रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बीती रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त शोरूम के अंदर संचालक तरुण कुमार के बुजुर्ग पिता बिशन लाल सो रहे थे. जब वे रात को बाथरूम जाने के लिए उठे, तो उन्होंने शोरूम के अंदर धुआं और आग की भीषण लपटें उठती देखीं. उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और अपने बेटे तरुण व फायर ब्रिगेड को सूचित किया. देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को घेर लिया, जिसके बाद बिशन लाल किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले.

सुबह 7 बजे तक चला दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन (aryana short circuit mishap)

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी बाल्टियों और पाइपों में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग का यह ऑपरेशन सुबह करीब 7 बजे तक लगातार चलता रहा.

सोना और सामान जलकर राख (showroom fire cash burnt)

शोरूम संचालक तरुण ने भरे मन से बताया कि वे शोरूम के पास ही अपना नया घर बनवा रहे हैं. बुधवार सुबह टाइल और पत्थर के ठेकेदार को भुगतान करने के लिए उन्होंने शोरूम में 17 लाख रुपये नकद रखे हुए थे. इसके अलावा करीब 4 तोले सोना और नए घर के लिए खरीदा गया कीमती सामान भी वहीं रखा था. इस भीषण अग्निकांड में 17 लाख कैश, सोने और करीब 1 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गए.

7 साल की मेहनत कुछ घंटों में तब्दील हुई मलबे में (massive fire in Kurukshetra)

तरुण के मुताबिक, उन्होंने करीब 7 साल पहले इस इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की शुरुआत की थी और पूरे परिवार की आजीविका इसी कारोबार से जुड़ी थी. नया घर बनने के कारण अभी पूरा परिवार किराए के मकान में रह रहा था और घर का अधिकांश सामान शोरूम में ही शिफ्ट किया गया था.

पुलिस जांच जारी (crore loss in fire accident)

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. घटना के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभागों की टीमों ने मौके का मुआयना किया है. फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘2 साल से संबंध नहीं बनाए, स्पर्म भी नहीं दिया’, गोरखपुर में पति के खिलाफ अदालत पहुंची पत्नी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read