एक लाख के करीब पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद
New Year Celebration: उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है. मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है. इसी बीच नए साल का जश्म मनाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ हिल स्टेशन की ओर पहुंच रही है. जिसमें क्रिसमस के मौके पर हिमाचल प्रदेश में करीब डेढ़ लाख पर्यटक पहुंचे थे. वहीं अब नए साल का जश्न मनाने के लिए भी एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.
शिमला में लगातार बढ़ रही सैलानियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. सीएम के निर्देशों के बाद तेजी के साथ तैयारियों को पूरा किया जा रहा है. इसी बीच शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि ‘क्रिसमस और विंटर कार्निवल की तर्ज पर हम 31 दिसंबर के लिए भी मैनेजमेंट करेंगे. क्रिसमस पर हमारे यहां लगभग 1.5 लाख पर्यटक आए थे और हम साल के अंत में 80,000 से एक लाख लोगों और लगभग 2,50,000 वाहनों के आने की उम्मीद कर रहे हैं.’
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन कैमरों की मदद ली जा रही है. बीते कुछ दिनों में पर्यटकों की वजह से जाम लगने की समस्याएं सामने आई हैं, इसपर भी ध्यान दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Vijayakanth Death: DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज
भारत में कोरोना वायरस के भले ही कई सारे मामले रिपोर्ट किए गए हैं. मगर हिमाचल प्रदेश में अभी कोविड केस की जानकारी नहीं है. हालांकि, इसके बाद भी सरकार पूरी तरह से अलर्ट है. देश में मिले कोविड के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड जैसे लक्षणों वाले रोगियों का टेस्ट करने और जरूरी सावधानी बरतने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.
-भारत एक्सप्रेस
Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…
JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…
US Russia Oil Deal: ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि पुतिन…
मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…
IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…