लाइफस्टाइल

New Year 2024: परिवार के साथ घर पर ऐसे सेलिब्रेट करें न्यू ईयर, पार्टी की नहीं आएगी याद

साल की एंडिंग चल रही है और नए साल की शुरूआत होने वाली है. हर कोई इसकी तैयारी में लग गया है. हर कोई पार्टी और घूमने का प्लान बना रहा है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम कही बाहर पार्टी करने नहीं जा पाते है. ऐसे में हमारा मूड ऑफ हो जाता है पर अब आपको निराश हो ने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक शानदार प्लान लेकर आए है. जिससे आप अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही पार्टी की प्लान बना सकते है.

यदि आप घर पर होंगे तो अपने पूरे परिवार के साथ बेहद ही शानदार तरीके से नए साल का स्वागत कर सकते हैं. वहीं घर पर ही आप सबकुछ कर सकते हैं, जो शायद आप बाहर जाकर नहीं कर पाते. दरअसल इन दिनों बाहर काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है. तो आप घर पर ये योजना बना कर इन सब परेशानियों से बच सकते है.

परिवार के साथ खेलें गेम्स

इस दौरान आप अपनी फैमिली के साथ मिलकर गेम खेल सकते है. इसके साथ ही न्यू ईयर ईव पर ज्यादा वक्त न गंवाकर ‘पास इन द पास’ या ट्रूथ एंड डेयर जैसे कई शानदार गेम खेले जा सकते हैं. ऐसा करने से आपका टाइम भी बच जाएगा और आपके बच्चों को मोबाइल की याद भी नहीं आएगी. साथ ही आप भीड़भाड वाली जगहों से बच भी सकते है.

करें सरप्राइज प्लान

यदि आप न्यू ईयर को और ज्यादा रोमांचक बनाना चाहते है तो इसके लिए आप सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं. जैसे-अपने घर के बच्चों, बुजुर्गों और पार्टनर के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज से खुश कर सकते हैं. इन नए आइडिया से आप नए साल की शुरुआत ही उनके लिए बहुत खास हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, बचाव करने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

खास डिशेज बनाएं

इस नए साल आप अपनों के साथ खास पकवान का भी लुफ्त उठा सकते है. खाना तो सबका फेवरेट होता है. इस दौरान आप कुछ खास डिशेज तैयार कर सकते हैं. डिशेज में ऐसी चीजें रखें जो आपके बड़ों को भी पसंद आए और बच्चों के भी मन को भाएं.

Dimple Yadav

Recent Posts

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

14 seconds ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

25 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

26 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

44 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

57 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

1 hour ago