मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष ललन को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है. बिहार की सियासत ने दिल्ली तक हलचल पैदा कर रही है. एक तरफ ललन सिंह की इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी राजनीतिक पारा हाई है कि क्या वह एक बार फिर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. गौरतलब में राजधानी दिल्ली में 29 दिसंबर को जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठके में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद तमाम तरह की अटकलें दूर हो जाएंगी.
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज यानी कि गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 4 बजे दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में होगी.
इस बीच राजधानी दिल्ली में जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार ने सवाल किया कि क्या आप दिल्ली जा रहे हैं ? क्या आप अध्यक्ष होने वाले हैं तो नीतीश कुमार ने साफ कहा कि कोई चिंता मत करिए सब नॉर्मल है. हर साल में एक बार हम लोगों की मीटिंग की परंपरा है, तो नॉर्मल है ऐसा कुछ खास नहीं है. बता दें कि बता दें कि बीते कुछ दिनों में जेडीयू के अंदर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें तो दूसरी तरफ कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. पार्टी में कोई बड़ा उलटभेर हो सकता है इसको लेकर भी अटकलें जा रही है. बुधवार को भी पटना में कुछ विधायकों ने मुलाकात की थी.
यह भी पढ़ें- Vijayakanth Death: DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज
वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाहों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि – कोई कितनी बार सफाई दे सकता है? हर पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होती है, कार्यकारिणी बैठक होती है. हमारी भी हुई थी. इस प्रकार की बेकार की बातों को लोगों को तूल देना है तो दें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…