Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लैंड फॉर जॉब मामला: लालू यादव और तेजस्वी समेत अन्य को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित अन्य को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है.

rouse avenue court delhi
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित अन्य को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. लालू प्रसाद यादव सहित सभी को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव सहित अभी को एक-एक लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है.

कोर्ट ने ईडी को आरोपियों को चार्जशीट की मुहैया कराने का आदेश दिया है. 25 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित अभी को पेश होने का आदेश दिया था. ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ने पेशी के लिए समन जारी करते हुए कहा था कि इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत है.

बड़े पैमाने पर जमीन का ट्रांसफर: कोर्ट

कोर्ट ने यह भी कहा था कि बड़े पैमाने पर जमीन का ट्रांसफर हुआ है. कोर्ट ने कहा था कि किरण देवी ने मीसा भारती के नाम पर जमीन को ट्रांसफर किया, जिसके बदले में किरण देवी के बेटे को नौकरी दी गई. इसमें किरण देवी के पति भी शामिल थे. कोर्ट ने कहा था कि एके इंफोसिस्टम द्वारा बिहार के राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 2014 में बड़ी तादाद में जमीन ट्रांसफर की गई. तेज प्रताप यादव भी लालू परिवार के सदस्य हैं और मनी लॉन्ड्रिंग में इनकी भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है.

केस में लालू यादव और तेजस्वी हैं आरोपी

ईडी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया है. ईडी का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री रहते हुए नौकरी के बदले लोगों से जमीन ली थी. इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी जांच कर रही है. ईडी ने 100 पेज का सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. चार्जशीट के साथ 96 दस्तावेज भी दिए गए हैं. इसमें ललन चौधरी, हजारी राय, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश्वर सिंह, रविंदर कुमार, स्वर्गीय लाल बाबू राय, सोनमतिया देवी और संजय राय का भी नाम शामिल है. इस मामले में सीबीआई ने अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital