Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लैंड फॉर जॉब मामले की कोर्ट में हुई सुनवाई, CBI ने फाइनल चार्जशीट दाखिल करने के लिए मांगा और समय

सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी Complementry चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें भोला यादव को आरोपी बनाया गया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट.

Land For Job Case: नौकरी के बदले जमीन मामले की आज (9 मई) दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट से फाइनल चार्जशीट दाखिल करने के लिए अतिरिकर्त समय की मांग की. मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी. सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर फिलहाल व्यस्त हैं. इसलिए फाइनल आरोप पत्र दाखिल करने में समय लग रहा है.

भोला यादव को बनाया आरोपी

सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी Complementry चार्जशीट दाखिल की थी. जिसमे भोला यादव को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि भोला यादव, लालू प्रसाद यादव के सचिव रह चुके हैं और वही सभी काम देखते थे. भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे. सीबीआई ने इस संबंध में भोला यादव के कम्प्यूटर से सबूत बरामद किया है.

लालू परिवार पर लगे हैं आरोप

बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार के कई सदस्य भी इस मामले में आरोपित है, और कोर्ट से उन्हें जमानत मिली हुई है. सीबीआई ने इस मामले में कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है. जिसमें तत्कालीन रेलमंत्री लालू यादव के सचिव रह चुके भोला यादव को भी जांच एजेंसी ने अपने रडार पर लिया है.

यह भी पढ़ें- “अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, अब ये सब बदल जाएगा”, CM Yogi बोले- गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे

जमानत पर है लालू परिवार

इससे पहले कोर्ट ने फरवरी में इस मामले में कई आरोपितों को जमानत दे दी थी. जमानत लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सांसद मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य आरोपी शामिल हैं. गौरतलब है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई. लालू परिवार के कई सदस्य इस मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर चढ़े. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को ईडी ने अपने दफ्तर में भी बुलाया था और दोनों से लंबी पूछताछ हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital