Bharat Express DD Free Dish

बरेली से देशभर में शुरू होगा महिला AI सशक्तिकरण अभियान ‘YASHODA AI’

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शुरू किया गया YASHODA AI अभियान महिलाओं को AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षित कर उन्हें डिजिटल युग के लिए सक्षम बनाएगा. यह पहल 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

Artificial Intelligence

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग देशभर में महिलाओं के लिए AI साक्षरता अभियान ‘YASHODA AI’ की शुरुआत कर रहा है. इस खास पहल का शुभारंभ बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में 22 मई को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा.

YASHODA AI (Your AI Sakhi for Shaping Horizons with Digital Awareness) का उद्देश्य देशभर की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षित करना है, ताकि डिजिटल युग में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

इस अभियान का पहला चरण 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. इसमें स्कूल और कॉलेज की छात्राएं, स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा, “YASHODA AI के माध्यम से हम महिलाओं को न केवल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना सिखाएंगे, बल्कि उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त भी बनाएंगे. हर महिला एक AI सखी बनेगी—जो परिवार, समाज और देश के लिए एक डिजिटल मार्गदर्शक होगी.”

इस पहल के तहत महिलाओं को स्थानीय भाषा में AI टूल्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और साइबर सुरक्षा से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. वर्कशॉप्स, कोर्स मैटेरियल और डिजिटल उपकरणों के प्रयोग से उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधित कानून 2025 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, केंद्र और मुस्लिम पक्षकारों में तीखी बहस

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read