होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
लॉरेंस बिश्नोई और संजय राउत
Sanjay Raut Threat: शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की तरफ जान से मारने की धमकी दी गई है. लॉरेंस गैंग की तरफ से संजय राउत को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी मिली है, जिसमें कहा गया है कि उनका हाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेलावाल (Sidhu Moosewala) की तरह कर दिया जाएगा. फिलहाल, राउत को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में एक शख्स को पुणे से हिरासत में लिया गया है.
संजय राउत को लॉरेंस गैंग का हवाला देकर धमकी देने वाले का कहना था कि वो AK-47 से उनकी हत्या करेंगे और वारदात को अंजाम उसी तरह देंगे, जैसे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिया था.
धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. हालांकि, इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. संजय राउत कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनको धमकी दी गई है. बीजेपी की सरकार आने के बाद उनकी सुरक्षा कम कर दी गई. लेकिन उन्होंने इसका कभी ज्यादा जिक्र नहीं किया. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमले की साजिश रचता है, इसको लेकर अगर पत्र लिखता हूं तो इसे स्टंट करार दिया जाता है. लेकिन, अगर सच बोलने पर आए तो भूकंप आ जाएगा.
बता दें कि इसके पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया था कि 18 मार्च को सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को विदेश में छिपे गोल्डी बरार ने भेजा था. इसके पहले एक इंटरव्यू में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान को मारना ही उसके जीवन का लक्ष्य है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…