Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- AK-47 से मूसेवाला जैसा करेंगे हाल

Sanjay Raut: संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमले की साजिश रचता है, इसको लेकर अगर पत्र लिखता हूं तो इसे स्टंट करार दिया जाता है. लेकिन, अगर सच बोलने पर आए तो भूकंप आ जाएगा. 

sanjay raut

लॉरेंस बिश्नोई और संजय राउत

Sanjay Raut Threat: शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की तरफ जान से मारने की धमकी दी गई है. लॉरेंस गैंग की तरफ से संजय राउत को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी मिली है, जिसमें कहा गया है कि उनका हाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेलावाल (Sidhu Moosewala) की तरह कर दिया जाएगा. फिलहाल, राउत को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में एक शख्स को पुणे से हिरासत में लिया गया है.

संजय राउत को लॉरेंस गैंग का हवाला देकर धमकी देने वाले का कहना था कि वो AK-47 से उनकी हत्या करेंगे और वारदात को अंजाम उसी तरह देंगे, जैसे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिया था.

‘सीएम का बेटा गुंडे के साथ मुझ पर हमले की साजिश रचता है’

धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. हालांकि, इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. संजय राउत कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनको धमकी दी गई है. बीजेपी की सरकार आने के बाद उनकी सुरक्षा कम कर दी गई. लेकिन उन्होंने इसका कभी ज्यादा जिक्र नहीं किया. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमले की साजिश रचता है, इसको लेकर अगर पत्र लिखता हूं तो इसे स्टंट करार दिया जाता है. लेकिन, अगर सच बोलने पर आए तो भूकंप आ जाएगा.

यह भी पढ़ें-  Bihar: रामनवमी पर जुलूस के दौरान कई जिलों में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने लूटी दुकानें और घरों में लगाई आग, नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू

सलमान खान को भी दी थी धमकी

बता दें कि इसके पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया था कि 18 मार्च को सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को विदेश में छिपे गोल्डी बरार ने भेजा था. इसके पहले एक इंटरव्यू में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान को मारना ही उसके जीवन का लक्ष्य है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital