Bharat Express DD Free Dish

Ghaziabad: गाजियाबाद में गिरा निर्माणाधीन बिल्डिंग, 2 की मौत, कई मजदूर दबे, तीन को निकाला गया सुरक्षित

गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि मौके पर NDRF की भी टीम मौजूद है और कार्य कर रही है. अभी तक 10 लोग निकले हैं जिसमें 8 लोग घायल हैं और 2 की मृत्यु हो गई है.

Ghaziabad

राहत बचाव कार्य जारी (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Ghaziabad: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियबाद जिले के लोनी के रूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री के निर्माणाधीन भवन का शटर गिरने से कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. अब तक चार घायल मजदूरों को निकाल लिया गया है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है और बचाव कार्य जारी है.

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि थाना लोनी के रूपनगर चौकी में एक निर्माणाधीन इमारत में लिंटर डाला जा रहा था. उसी दौरान छत गिर गया जिसमें कुछ लोगों के दबने की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची. राहत बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें: Agra News: शादी वाले घर में फटा सिलेंडर, मचा कोहराम, दो महिलाओं की मौत, युवक घायल

गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि मौके पर NDRF की भी टीम मौजूद है और कार्य कर रही है. अभी तक 10 लोग निकले हैं जिसमें 8 लोग घायल हैं और 2 की मृत्यु हो गई है. आगे की खोजबीन NDRF कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read