देश

New Liquor Policy: फिर महंगी हुई शराब, अब हर पर बोतल पर चुकाना 17 रुपये सेस, अधिसूचना जारी

New Liquor Policy: हिमाचल प्रदेश में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगने जा रहा है, क्योंकि नए वित्तीय वर्ष से शराब और बीयर की बोतलें महंगी होने जा रही हैं. अब प्रदेश में उपभोक्ताओं को प्रति बोतल पर 17 रुपये सेस चुकाना होगा. इससे पहले यह सेस केवल 7 रुपये हुआ करता था. प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) सरकार ने इस सेस को बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रति बोतल पर 10 रुपये मिल्क सेस लगाया है. इसके अलावा गोधन विकास निधि के लिए प्रति बोतल पर 2.50 रुपये लगेगा.

उपभोक्ताओं को यह झटका अप्रैल महीने की पहली तारीख से लगने वाला है. बीते दिनों को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कोविड सेस बंद करने का फैसला लिया गया था. लेकिन अब इसकी जगह पर सरकार ने विदेशी शराब पर काउ सेस लेने का फैसला लिया है.

आबकारी विकास फंड के नाम पर लिया जाएगा पैसा

शराब की हर बोतल पर काउ सेस लगने के बाद 1.50 रुपये सेस आबकारी विकास फंड के नाम पर लिया जाएगा. इसके अलावा प्रति बोतल दो रुपये सेस पंचायती राज संस्थाओं को जाएगा. इस सेस के पैसों का इस्तेमाल पंचायतों के विकास में होगा. इसके अलावा एक रुपये सेस स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाओं के लिए भी मिलेगा. यह सेस बियर, शराब, वाइन और देशी शराब की बोतलों पर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-   योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, माफिया अतिक अहमद के खास शूटर अब्दुल पर CBI ने कसा शिकंजा

इससे पहले प्रदेश में कोरोना संकट के समय सरकार ने इस सेस का नाम बदलकर कोविड सेस कर दिया था. अब कोविड सेस को बंद कर इसका नाम बदलकर काऊ सेस कर दिया गया है.

शराब की सालाना खपत नौ करोड़ बोतलों की है

रिकॉर्ड्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में हर साल करीब 1 हजार 829 करोड़ रुपये की शराब का बिक्री होती है. राज्य में शराब की सालाना खपत नौ करोड़ बोतलों की है. वहीं प्रदेश में हर महीने 75 लाख और हर दिन ढाई लाख शराब की बोतलों की बिक्री होती है. हिमाचल प्रदेश में आबादी करीब 70 लाख है और इसमें अनुमानित संख्या 15 लाख के आसपास की है. वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शराब की बिक्री से हर साल 2 हजार 400 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

4 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

8 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

12 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

16 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

24 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

31 minutes ago