देश

हिंदुत्‍व और सनातन पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर राजभर का हमला, बोले- सपा जब तक रसातल में न चली जाए, वहीं डटे रहना

UP Politics: सियासी दल आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जुट गए हैं. यूपी में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी कमर कस ली है. वह प्रदेश के विभिन्‍न हिस्सों को दौरा कर रहे हैं. आज वह एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे, जहां उन्‍होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत व संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए. इस दौरान राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

राजभर ने कहा- “मैं बहुत दिन से बार-बार ये बात कह रहा हूं. इस देश में 90% नेता दो मुहा सांप हैं. कब क्या बोलते हैं, क्या करते हैं उन्‍हें भी पता नहीं होता. 90% नेताओं का यही हाल है.” इसके बाद अखिलेश यादव से जुड़े एक सवाल पर राजभर बोले- एक दिन अखिलेश यादव को बिठा दीजिये डिबेट पर मेरे आमने-सामने तो हम उनको समझा देंगे. अखिलेश यादव के एक प्रत्याशी हैं अब्बास अंसारी. हमारे सिंबल से चुनाव लड़े हैं ये कटु सत्य है, क्योंकि अखिलेश यादव ने 17 सीटें दी थीं मुझे. 17 सीट में से 14 सीट पर अखिलेश ने अपना प्रत्याशी उतारा था, उसी में ये भी थे.”

सपा को रसातल में मिलाने के लिए भेजे गए हैं मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू, हिंदुत्‍व और सनातन धर्म पर दिए जा रहे आ‍पत्तिजनक बयानों पर राजभर ने कहा- ‘स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी को रसातल में मिलाने के लिए भेजे गए हैं और उनसे कहा गया है कि जब तक समाजवादी पार्टी रसातल में न चली जाए, तब तक वहीं डटे रहना.’
राजभर ने छोटे सियासी दलों के बारे में कहा कि छोटे दलों की यह मजबूरी है कि सत्ता के साथ वह रहेंगे, जिस दल की सरकार होगी तो दल उनका विकास करेगा.

यह भी पढ़िए: AIADMK ने तोड़ा BJP से नाता, NDA से अलग होने का किया ऐलान, क्या I.N.D.I.A. का हिस्सा होगी जयललिता की पार्टी?

संवाददाता ने बताया कि भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गोंडा के सिंचाई डाक बंगले में पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर के साथ वक्‍त बिताया. दोनेां ने वहां गोंडा जिले के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव की रणनीति पर बात की.

पहले सपा के साथ थे राजभर

बता दें कि घोसी उपचुनाव से पहले ही ओमप्रकाश राजभर सपा का साथ छोड़कर NDA गठबंधन में शामिल हुए. हालांकि, घोसी उपचुनाव में भाजपा का प्रत्‍याशी हार गया और सपा का जीत गया. इस उपचुनाव के बाद राजभर की किरकरी होने लेगी. घोसी उपचुनाव में मिली हार के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा. “जो जीता वही सिकंदर, जो हार गया वह घर के अंदर.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago