Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 6 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीजेपी आज (2 मार्च) दिल्ली स्थित मुख्यालय पर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शाम को 6 बजे होगा.

BJP

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं. इसी बीच बीजेपी आज (2 मार्च) दिल्ली स्थित मुख्यालय पर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शाम को 6 बजे होगा. जिसमें माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी की ओर से जारी होने वाली पहली सूची में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हो सकता है. इसके अलावा इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है. जिसमें वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज के अलावा आजमगढ़ और गोरखपुर जिले शामिल हैं.

29 फरवरी को हुई थी बैठक

बता दें कि इससे पहले उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए दिल्ली में 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. ये बैठक रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह के 4 बजे तक चली थी. जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में देश के 17 राज्यों की सीटों पर चर्चा हुई थी. इस दौरान 155 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी थी. जिसे आज बीजेपी जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar: “अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले”, सीएम नीतीश की बातें सुनकर खिलखिला कर हंसने लगे पीएम मोदी

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर पहले से ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने में जुटी हुई है. अब तक यूपी की तमाम सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital