Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक के इस फल विक्रेता के मुरीद हुए PM Modi, प्रधानमंत्री ने जमकर की तारीफ

PM Modi Praise Mohini Gowda: हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया था. हेलीपैड पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले श्रीमती मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की.

PM Modi Mohini Gowda

पीएम मोदी और मोहिनी गौड़ा.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में प्रचार का दौर जारी है. तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करती नजर आ रही हैं. तपती दुपहरी में भी राजनीतिक दल के नेता लोकसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए कर्नाटक का दौरा किया था.

कहां की हैं फल विक्रेता?

बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया था. हेलीपैड पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की. मोहिनी गौड़ा अंकोला की एक फल विक्रेता हैं और वह अंकोला बस स्टैंड पर पत्तों में लपेटे हुए फल बेचती हैं.

उनकी एक अनोखी विशेषता है कि अगर कुछ लोग फल खाकर पत्ते फेंक देते हैं तो वह पत्ते उठाकर कूड़ेदान में फेंक देती हैं. पीएम मोदी ने उनके इस नेक काम के लिए उनकी सराहना की है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देने वाले लोगों के ऐसे उदाहरण दूसरों को भी अच्छे काम के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

कौन हैं मोहिनी गौड़ा

मोहिनी गौड़ा काफी उम्रदराज महिला हैं. इस उम्र में भी वे अपना काम खुद करती हैं. कर्नाटक के अंकोला में बस स्टैंड के नजदीक फल बेचती हैं. मोहिनी गौड़ा, फल बेचने के अलावा लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करती हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital