Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adimali Waterfalls के पास भयंकर हादसा, टूरिस्ट्स व्हीकल पलटने से 1 साल के बच्चे समेत कई लोगों की मौत, 14 घायल

पुलिस ने बताया कि घटना केरल के इडुक्की जिले में आदिमाली के पास अनाकुलम में हुई. पर्यटक मुन्नार और अनाकुलम घूमने के बाद तमिलनाडु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

accident near Adimali kerala

आदिमाली वाटरफॉल्स के पास हादसा।

Tamilnadu Tourist Vehicle Accident : मंगलवार (19 अप्रैल) को केरल के इडुक्की जिले में तमिलनाडु से एक पर्यटक वाहन के पलट जाने और खाई में गिरने से एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के दौरान वाहन में मौजूद 13 अन्य पर्यटक भी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना इडुक्की जिले में आदिमाली के पास अनाकुलम में हुई.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार शाम को तिरुनलवेली अजंता प्रेशर कुकर कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए आयोजित पारिवारिक दौरे के दौरान हुई. पर्यटक मुन्नार और अनाकुलम घूमने के बाद तमिलनाडु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 40 वर्षीय अभिनेष मूर्ति, उनके एक वर्षीय बेटे तनविक, 71 वर्षीय थेनी मूल निवासी गुनासेकरन, विशाखा मेटल के मालिक इरोड के पीके सेतु के रूप में हुई है.

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. पता चलने पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया.
Adimali kerala

इससे पहले केरल के कोच्चि में भी कल (18 मार्च) एक हादसा हुआ था, जब भारतीय नौसेना का का एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस हादसे के बारे में नौसेना की ओर से कहा गया कि सोमवार की शाम 5 बजे के कोच्चि में एयरक्राफ्ट रनवे से एक मील पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हालांकि, इस हादसे में अभी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital