Lokmanya Tilak Death Anniversary
Lokmanya Tilak Death Anniversary: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए तिलक जी के योगदान को याद किया और कहा कि उनका जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाले महानायक थे तिलक
अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि लोकमान्य तिलक आजादी के आंदोलन के उन अग्रणी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों और अद्वितीय संगठन कौशल से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने स्वराज के संकल्प के साथ युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया.
तिलक जी ने अपने संघर्ष और नेतृत्व क्षमता से भारतीयों में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया। उनका योगदान केवल राजनीतिक आंदोलन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया.
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
तिलक महाराज आज़ादी के आंदोलन के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों व अद्वितीय संगठन कौशल से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। एक ओर उन्होंने स्वराज के संकल्प के साथ… pic.twitter.com/YotdDNZPss
— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2026
लेखनी के जरिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ उठाई आवाज
अमित शाह ने लोकमान्य तिलक की पत्रकारिता और लेखनी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तिलक जी की लेखनी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रतिकार की एक मजबूत आवाज बनी। अपने विचारों और लेखों के माध्यम से उन्होंने लोगों को जागरूक किया और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
सांस्कृतिक जागरण से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना
लोकमान्य तिलक ने सांस्कृतिक जनजागरण के माध्यम से आम लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया। उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को राष्ट्र जागरण का माध्यम बनाया, जिससे लोगों में एकता और राष्ट्रीय भावना को बल मिला. अमित शाह ने कहा कि जन-जन में राष्ट्रीयता की भावना जगाने वाले लोकमान्य तिलक का जीवन और व्यक्तित्व हमेशा देशवासियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.
देश के इतिहास में अमर रहेगा तिलक का योगदान
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनका साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रेरित करता है। पुण्यतिथि के अवसर पर देश उन्हें याद कर उनके आदर्शों और विचारों को नमन कर रहा है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

