आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
बीजेपी के स्टार प्रचारक और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
Chhindwara News Today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. प्रहलाद पटेल की कार आज छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आते समय अमरवाड़ा के पास हादसे का शिकार हुई, उनकी भिड़ंत मोटरसाइकिल सवारों के साथ हुई. इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई. वहीं, 4-5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.
पुलिस के अनुसार, घायल हुए लोगों को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक शख्स ने बताया कि इस दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोट आई है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई, कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री पटेल के खिलाफ नारेबाजी भी की.
इस दुर्घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेता पर निशाना साधा. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने ट्वीट कर कहा- ”सत्ता के नशे ने ली जान! बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के तेज और अनियंत्रित वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली और तीन बच्चों को घायल कर दिया. शिवराज जी, जनता को आप कीड़े-मकोड़े समझते हो, कभी मसल देते हो, कुचल देते हो.”
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ इससे पहले भी एक हादसा हो चुका है. इसी साल जनवरी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जब अपने संसदीय क्षेत्र दमोह के दौरे पर थे, तो शाम को वह बटियागढ़ की ओर से दमोह आ रहे थे. उनके वाहन के साथ पुलिस का फालो व्हीकल चल रहा था. जैसे ही मंत्री पटेल का काफिला देहात थाना के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के कोपरा पुल के पास पहुंचा, तभी दमोह से छतरपुर की ओर जा रही एक बस पुलिस के फालो व्हीकल से टकरा गई. उस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. जिन्हें फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में उन घायलों को देखने प्रहलाद पटेल अस्पताल भी गए थे.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…