Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: नेपाल संसदीय समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने CM योगी से की मुलाकात

Lucknow: लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर नेपाल से प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अपने पड़ोसी देशों के साथ भी रिश्ते मजबूत बनाता जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को राज किशोर यादव की अध्यक्षता में नेपाल संसदीय समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस सम्बंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा गया कि,”लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर भगवान पशुपतिनाथ की पावन धरा, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आए वहां के माननीय सांसद गण के शिष्टमंडल से शिष्टाचार भेंट हुई.” इसी के साथ ही फोटो भी शेयर की गई है.

बता दें कि मंगलवार को राज किशोर यादव की अध्यक्षता में नेपाल संसदीय समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस मौके पर समिति के सदस्य यूपी विधानसभा भी गए तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी विधानसभा के सदस्यों के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव

राज्यपाल से भी की मुलाकात

तो वहीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन पर नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष राज किशोर यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर राज्यपाल ने प्रतिनिधि मण्डल से अपने विविध कार्यानुभव शेयर किए. इसके अलावा उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के प्रवास की जानकारी ली और बतौर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट नेपाल में उनके कार्य दायित्वों के बारे में पूछा. इसी के साथ ही चाय पर हो रही चर्चा के बीच में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश में बतौर कुलाधिपति अपने दायित्व पूर्ति के साथ विश्वविद्यालयों की गुणवत्तासुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, आंगनवाड़ी केंद्रों को किट देकर किए गए सुधार, टीवी मुक्त भारत पर प्रधानमंत्री के अभियान की दिशा में टीवी ग्रस्त बच्चों को पोषण के लिए गोद लेने की पहल, छोटे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में आमंत्रित करने, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं के वैक्सीनेशन की पहल जैसे विविध अनुभव साझा किए.

राज्यपाल ने सांस्कृतिक समागम को बढ़ावा देने की कही बात

इस मौके पर राज्यपाल ने नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष, राज किशोर यादव से अपेक्षा की कि उत्तर प्रदेश के जिन विश्वविद्यालयों ने नेपाल के विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किए हैं, वे विश्वविद्यालय परस्पर शैक्षणिक आदान-प्रदान, भाषाओं का शिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक टूर को बढ़ावा प्रदान करें. उन्होंने दोनों देशों के सांस्कृतिक समागम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया. तो वहीं प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष, राज किशोर यादव ने राज्यपाल को भेंट के लिए धन्यवाद दिया और उनके अनुभवों को साझा करने के लिए आभार प्रकट किया. इसी के साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश तथा नेपाल के विश्वविद्यालयों के मध्य हुए एमओयू के तहत शैक्षणिक गतिविधियाँ बढ़ाने को भी विशेष चर्चा बिंदु में रखा.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital