देश

Lucknow: “आत्महत्या करने जा रहा हूं “, कहकर बीकेटी विधायक के घर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कम्प

Lucknow News: लखनऊ की बीकेटी सीट से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट में देर रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना हजरतगंज स्थित सरकारी आवास में होने के कारण हड़कम्प मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव को उतारा. जानकारी सामने आ रही है कि मृतक बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी है, जो कि बीकेटी विधायक के लिए मीडिया टीम में काम करता था. पुलिस के अनुसार परिवारिक कलह से युवक के आत्महत्या करने की वजह सामने आ रही है लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक देर रात हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि बीकेटी सीट से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर युवक ने फांसी लगा ली है. इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खटखटाया जो कि अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे से अंदर दाखिल हुई तो देखा कि युवक फांसी के फंदे से झूल रहा था.

मृतक का नाम श्रेष्ठ तिवारी है और उसकी उम्र 24 साल थी. वह बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला था. पुलिस ने फिलहाल प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई है. सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या करते वक्त उसने लड़की को वीडियो कॉल भी किया था और लड़की उसे आत्महत्या करने से मना भी कर रही थी. इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है. अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा. वहीं शव के पास के कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें- “वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी”, असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर बड़ा हमला

फोन पर कही आत्महत्या की बात

सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने एक परिचित को फोन कर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और फिर फोन काट दिया. इस पर परिचित ने जब पलट कर फोन किया तो फोन नहीं उठा. इसी के बात परिचित ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी और आत्महत्या करने की बात बताई. इस पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि, श्रेष्ठ फंदे से लटका हुआ था. इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

10 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

16 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

35 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

39 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

52 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

57 minutes ago