दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
भोपाल में पीएम मोदी (फोटो screen Grab)
Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मध्य प्रदेश के लोगों को नमस्कार के साथ की. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल का कहा जाता है. यहां के लोगों ने हमेशा भरपूर आर्शीवाद दिया है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में यहां कुशासन राज चलता था, हमने मध्यप्रदेश को सुशासन दिया है. अब चारों ओर से प्रदेश विकास कर रहा है.
प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि- यहां के लोगों ने बीजेपी को हमेशा से आशीर्वाद दिया है. मध्य प्रदेश सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि विचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है. देश अब नई विकास की यात्रा पर निकल गया है. कांग्रेस के समय में लोगों ने यहां कुशासन देखा है. कांग्रेस की पहचान कुशासन थी. उनके समय में कानून व्यवस्था खराब थी.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया. प्रदेश अब चारों तरफ से विकास कर रहा है. यहां के लोगों ने मध्यप्रदेश को विकास का रास्ता बनाया है. उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर फिर परिवारवादी पार्टी बताया. कहा वो हजारों करोड़ों लूटती है. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है. क्या आप एमपी को फिर से बीमार बनाना चाहते हैं. कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है. कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है. कांग्रेस देशहित को नहीं समझती है.’
उन्होंने आगे कहा कि , “कांग्रेस ने क्या किया, ये समय मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है, ऐसे समय में कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को बदनाम और बर्बाद कर देंगे. कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी. कांग्रेस वो जंग लगा लोहा है जो रखे रखे खराब हो जाता है. कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न वो देश को बदलना चाहती है.”
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…