देश

Lucknow: खुद को CM योगी का OSD बताकर प्रमुख सचिव को फोन पर दी धमकी, शिक्षकों का तबादला करने का बनाया दबाव, दो गिरफ्तार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बताकर एक प्रमुख सचिव को फोन कर धमकी देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षकों का तबादला करने का दबाव बना रहे थे और इसी को लेकर उनको धमकी दे रहे थे. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक छात्र है तो दूसरा एक राजनैतिक पार्टी से सम्बंध रखता है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

पूरे प्रकरण को लेकर गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि, एक दिसंबर को सीएम के ओएसडी संजीव सिंह ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि प्रमुख सचिव प्राथमिक शिक्षा को अनजान शख्स ने फोन कर खुद को ओएसडी संजीव सिंह बताया था और दो शिक्षकों के तबादले करने का निर्देश दिया था. इस पर प्रमुख सचिव को शक हुआ, तो उन्होंने उससे जवाब-सवाल करने शुरू किए तो आरोपी उनको धमकी देने लगे. इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और रविवार को देवरिया के खुखुन्दु निवासी वेद प्रकाश मिश्रा और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया. इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप ने पूछताछ में खुद को एक राजनैतिक दल से जुड़ा होने का दावा किया है जबकि वेद छात्र है. फिलहाल दोनों आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Gang rape case: युवती से बलात्कार के दो दोषियों का 24 घंटे में एनकाउंटर, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

आरोपियों की खंगाली जा रही है कॉल डिटेल

फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल आदि खंगाल रही है और आगे की जांच में जुट गई है. इसी के साथ पुलिस को आशंका है कि इस तरह का खेल पहले भी आरोपियों ने कहीं न किया हो औऱ ठगी को अंजाम दिया हो. इस पर जांच की जा रही है. इंस्पेक्टर ने बताया कि, जांच पूरी होने पर पूरे तथ्य सामने आएंगे.

एक डिग्री के लिए भी बनाया था दबाव

इंस्पेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि, पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिर्जापुर के संस्तुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. रितु गर्ग को भी फोन किया था और किसी की डिग्री देने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन निदेशक ने आरोपियों की बात मानने से इंकार कर दिया था. इस पर दोनों ने उनके साथ ही गलत बर्ताव किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

22 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago