महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
राघव चड्ढा (फोटो फाइल)
Rajya Sabha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सदस्यता को बहाल कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के निलंबन रद्द करने के बाद राज्यसभा सभापति की ओर से निलंबन को वापस ले लिया गया है. इसके बाद आप सांसद ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए जनता को इमोशनल मैसज दिया. बता दें कि राघव चड्ढा की करीब 3 महीने से ज्यादा समय के बाद राज्यसभा में वापसी हुई है. उनको 11 अगस्त 2023 को सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था. निलंबन रद्द किए जाने के बाद राघव चड्डा ने सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा सभपति जगदीप धनकड़ का धन्यवाद दिया.
आज ठीक 115 दिनों के बाद आप सांसद राज्यसभा पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- 115 दिन बाद मेरा निलंबन समाप्त हुआ. मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा सभापति का धन्यवाद करता हूं. मैं 115 दिन सदन के बाहर रहा, इस दौरान मैं लोगों के हक की बात नहीं कर पाया, उनके अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ पाया लेकिन देर आए दुरुस्त आए. अंततः राज्यसभा में मेरा निलंबन समाप्त हुआ और न्याय हुआ.
राघव चड्ढा ने निलंबन वापसी पर वीडियो जारी कर बताया कि- मुझे 11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था. मैं अपने निलंबन को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है. मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं.
दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई थी. राघव चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने सांसदों की मंजूरी के बिना उनकी सदस्यता वाली समिति के गठन का प्रस्ताव दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…