खेल

IND vs SA: भारत के खिलाफ T20, ODI और टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, बवुमा और रबाडा को दिया गया आराम

South Africa Announce Squad For India: भारत के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ऐडन मारक्रम को टी20 और वनडे की कप्तानी दी गई है. वहीं टेस्ट टीम की अगुवाई टेम्बा बवुमा करेंगे. भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के लिए टेम्बा बवुमा और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को आराम दिया गया है. मार्को यानसन, जेराल्ड कोएट्जी और लुंगी एनगिडी टी20 सीरीज के पहले दो मैच में खेलते दिखेंगे. इसके बाद ये खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए 14 से 17 दिसंबर के बीच घरेलू प्रथम श्रेणी मैचों के पहले राउंड में शामिल होंगे.

10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच होगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच टी20, वनडे और टेस्ट मैच खेले जाने हैं. भारतीय टीम का भी ऐलान हो गया है. भारत की ओर से टी20 और वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर नहीं आएंगे. दोनों बल्लेबाज टेस्ट टिम के हिस्सा हैं.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम

एडन मार्करम (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीज्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्ज़ी, डोनावन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हाइनरिक क्लासन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, ऐंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाड विलियम्स.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम

एडन मार्करम (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, टोनी डी जोर्जी, नांद्रे बर्गर, रीजा हेंड्रिक्स, हाइनरिक क्लासन, केशव महाराज, वियान मुल्डर, मिहलाली पोंग्वाना, डेविड मिलर, ऐंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वान दर दुसें, काइल वेरेन, लिजाड विलियम्स.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम

टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसन, केशव महराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्ट्बस, काइल वेरेन.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago