Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh Election: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- ‘मैं ना पार्टी से नाराज, ना ही रिटायर्ड हूं…’, PM मोदी की तारीफ में कही ये बात

Uma Bharti latest news: उमा भारती ने मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की वापसी के सवाल पर कहा है कि अब व्यक्ति का महत्व खत्म हो चुका है. अब पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार और पार्टी के एजेंडे का महत्व होता है. जानिए उमा ने और क्‍या बोला?

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के साथ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Uma Bharti party: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती का कहना है कि ना तो वह अपनी पार्टी से नाराज हैं और ना ही पार्टी उनसे नाराज है. उमा ने कहा कि एक भूल हुई थी, मैंने बस उसकी ओर इशारा किया था. मैं पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा में न भी रहूं, तो भी जनता से मेरा अच्‍छा जुड़ाव है. उमा ने ये बातें एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहीं.

पिछले काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि उमा भारती को साइडलाइन कर दिया गया है और उनकी प्रधानमंत्री मोदी से दूरियां बढ़ गई हैं. हालांकि, उमा ने अब कहा है कि वे पार्टी से रूठी हुई नहीं हैं. उमा ने मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की वापसी को लेकर कहा कि अब व्यक्ति का महत्व खत्म हो चुका है. उन्‍होंने कहा, ”अब हमारी पार्टी में व्यक्ति नहीं, विचार और पार्टी के एजेंडे का महत्व है.”

Uma Bharti and mp cm Shivraj singh

उमा ने कहा, ”पीएम मोदी एक विचार हैं. पूरी दुनिया उनके विचार की मुरीद है. ऐसा पहली बार हुआ है जिसने एक विचार दिया है, उसे पूरी दुनिया अपना रही है.” उन्होंने पूछा कि क्या अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को भी भाजपा का कार्यकर्ता कहेंगे? कई देशों के राष्ट्रपति मोदीजी के चरण स्पर्श कर रहे हैं, तो क्या वो सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं.

यह भी पढ़िए: Ramcharitmanas Row: RJD के मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर तेजस्वी ने दी सफाई- ‘अपने विभाग पर ध्यान दें..’

यह पूछे जाने पर कि क्‍या आप 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तो इसके जवाब में उमा भारती बोलीं, ”मैंने पहले भी कहा था कि न मैं टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं.” वहीं, चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इस बारे में बेहतर ये होगा कि भाजपाध्‍यक्ष जेपी नड्डा इसका जवाब दें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital