देश

“विधायक कहते थे 5 करोड़ मिले, मैंने कहा- यहां इतना नहीं कमा पाओगे मौज करो”, कमलनाथ ने बताया कैसे गिरी थी सरकार

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रदेश में जाकर पार्टी के प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. एक निजी चैनल से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से उनकी सरकार गिराई गई. कमलनाथ ने कहा कि उन्हें दो महीने पहले ही पता चल गया था कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा इसकी शुरुआत तब से हुई जब बीजेपी 2 राज्यसभा की सीट चाहती थी.

कमलनाथ ने आगे बताया कि बीजेपी ने तभी से हमारे विधायकों से संपर्क करना शुरू कर दिया था और मुझे पता चल गया कि हमारी सरकार गिरने वाली है, लेकिन सभी बातें किसी से छुपती नहीं हैं. आज सब जानते है कि किस तरह से सौदा किया गया था.

‘मैं सौदा करता तो हमारी सरकार बच जाती’

कांग्रेस नेता ने बताया कि मैं सौदा करने को तैयार नहीं था, अगर मैं सौदा कर लेता तो हमारी सरकार बच जाती. उस समय मेरे विधायक आते थे और कहते थे कि 5 करोड़ का ऑफर मिला है और मैं उनसे कहता था कि जाओ मौज करो. कांग्रेस नेता ने कहा कि जो विधायक हमें छोड़कर गए, वह मुझे बेंगलुरु से फोन करते थे और कहते थे कि उन्हें ऑफर दिया जा रहा है कि इस्तीफा दे दो और 5 करोड़ ले लो. ये सौदे की बात थी, लेकिन मैं सौदे के लिए तैयार नहीं था.

यह भी पढ़ें-  “सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा, अहंकारी लोग सरकार में बैठे हैं”, प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

‘यहां इतना नहीं कमा पाओगे, मौज करो’

कमलनाथ ने आगे बताया कि मैनें विधायकों से साफ कह दिया की अभी चार साल हैं यहां इतना नहीं कमा पाओगे. चार सालों में 20 करोड़ हो जाएंगे. जाओ मौज करो और पैसे संभाल कर रखना. कांग्रेस नेता ने कहा कि आज भी बीजेपी के कई विधायक मेरे टच में हैं.  उस समय उन्हें किस तरह के ऑफर दिए गए सब मुझे पता है. उन्होंने हम सिर्फ उन्हीं विधायकों वापस अपने पास लाएंगे, जहां हमारा स्थानीय संगठन सहमत होगा. इसके अलावा बीजेपी से जो लोग आएंगे वो टिकट के भरोसे न रहें. मैंने इन चार सालों में अपने संगठन को मजबूत किया है, क्योंकि मेरा मुकाबला, सिर्फ बीजेपी से नहीं उनके गठबंधन से भी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

57 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago