देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का जेल से प्लान, पत्नी शाइस्ता को वारदात की कमान… उमेश पाल हत्याकांड में ‘लेडी बाहुबली’ ने खेला खूनी खेल!

Umesh pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड मामले की जांच लगातार की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. इस हत्याकांड में पुलिस को अभी तक जो सुराग मिले हैं. उसने हर किसी को सकते डाल रखा है. मामले में पूरा शक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर जा रहा है. उसने ही माफिया अतीक अहमद की साजिश को अंजाम तक पहुंचाया, क्योंकि वह तो जेल में बंद था. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब यूपी पुलिस के निशाने पर है और वह ही अतीक के ज्यादातर राज के बारे में जानती है.

पुलिस हत्यारों की तलाश करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है, लेकिन हाथ अभी तक खाली की खाली है. पुलिस माफिया अतीक अहमद के गुर्गों को पकड़ने के लिए लगातार इनाम की राशि बढ़ा रही है.

19 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

माफिया अतीक अहमद का बेटा असद, शूटर साबिर, गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद गुलाम, अरमान पर इनाम की रकम बढ़ रही है. पुलिस ने इन गुर्गों पर इनाम की शुरुआत 50 हजार रुपए से की थी, फिर इसको बढ़ाकर ढाई लाख किया गया और फिर 5 लाख कर दिया गया. लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. हत्यारे इतने शातिर है कि वारदात को अंजाम दिए 19 दिन हो चुके है और पुलिस के हाथ अभी तक खाली की खाली है.

यह भी पढ़ें- MP News: नहीं बच सकी बोरवेल में गिरे 7 साल के मासूम की जान, अस्पताल में तोड़ा दम, CM शिवराज जताया दुख

शाइस्ता की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है खुलासा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन यूपी पुलिस के रडार है, क्योंकि पुलिस को जो अभी राज पता चले है उसके शाइस्ता का नाम सबसे ऊपर है और वहीं इसकी मास्टरमाइंड मानी जा रही है. पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अतीक की बीबी लगातार शूटरों के संपर्क में थी और शूटरों से हर एक चीज डिस्कस कर रही थी.

उत्तर पुलिस सबसे पहले शाइस्ता की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है, क्योंकि शाइस्ता गिरफ्तार होती है तो अतीक के सभी शातिर दिमाग के चालें सामने आ जाएंगी. इस बीच खबर है कि उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने से पहले अतीक अहमद के बेटे और शूटरों के लीडर असद अहमद ने 16 मोबाइल और 16 सिम खरीदे थे. ये तमाम सिम और मोबाइल फर्जी नाम और पते से खरीदे गए, जो पहले से ही एक्टिव थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

34 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago