अजीत पवार
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. NCP ने मोर्शी विधानसभा सीट से देवेंद्र महादेवराव भुयार और भोर विधानसभा सीट से शंकर हिरामण मांडेकर को मैदान में उतारा है. NCP इससे पहले प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है. इससे पहले NCP ने कुल 49 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, चौथी लिस्ट के साथ ही पार्टी अब तक 51 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से यहां पर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. सत्ता पक्ष के गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों द्वारा हर दिन किसी न किसी प्रत्याशी की घोषणा की जा रही है. महायुति में शामिल भाजपा ने अब तक 146 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. इससे पहले शिवसेना ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी.
ये भी पढ़ें- ईडी के खिलाफ निचली अदालत द्वारा की गई टिप्पणी को दिल्ली हाई कोर्ट ने हटा दिया
शिवसेना तीनों सूची मिलाकर अब तक 78 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है. अधिकांश मौजूदा विधायकों (40) को दोबारा मौका दिया गया है. सोमवार तक 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,259 उम्मीदवारों ने लगभग 4,426 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होना है. 20 नवंबर को मतदान का प्रयोग करेंगे, वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…