Bharat Express DD Free Dish

Maharashtra के पुणे में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया हिंसा की वजह

Maharashtra के Pune जिले के दौंड तहसील स्थित यवत गांव में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. यह विवाद एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ.

Maharashtra के पुणे में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया हिंसा की वजह - भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सांप्रदायिक हिंसा (communal violence) भड़क उठी; पुणे न्यूज़ (Pune crime news) के अनुसार, यह पुणे दंगा (Pune riots) यवत गांव में हुआ है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले के दौंड तहसील स्थित यवत गांव में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. यह विवाद एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ. पोस्ट वायरल होते ही गांव में तनाव फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए.

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग

स्थानीय लोगों ने युवक के सहकार नगर घर पर हमला कर दिया जिसमें तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं है. दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया और एक धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ की गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और टायर जलाए गए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत हिंसा पर काबू पाने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, साथ ही इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया.

आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है. यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने कहा कि,

“युवक का नाम सैयद है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.”

इसे भी पढ़ें- बिहार: पहला संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी, दोपहर 3 बजे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर होगा उपलब्ध

मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्या कहा ?

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि यह हिंसा एक बाहरी व्यक्ति की पोस्ट से भड़की है और दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं. उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने स्वयं यवत गांव का दौरा कर हालात को जाना और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रही चाहिए.

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को अपवित्र करने का मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी गांव के नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की मूर्ति को अपवित्र किए जाने की घटना हुई थी, जिससे पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था. प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री न फैलाने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read