BMC Elections: महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां भी वोट डालने पहुंचीं.
अक्षय कुमार ने निभाई जिम्मेदारी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मतदान किया. वह ब्लू शर्ट और पैंट में बेहद सादे अंदाज में नजर आए. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते मतदान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने मुंबईकरों से अपील की कि वे घर से निकलें और वोट जरूर करें.
अक्षय कुमार ने क्या कहा?
अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा, “आज बीएमसी की वोटिंग है और यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बेहद अहम है. आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है यानी हम तय करते हैं कि शहर को कौन चलाएगा.” उन्होंने आगे कहा कि अगर सही प्रशासन चाहिए तो हमें वोट डालकर उसे चुनना होगा.
आम समस्याओं पर जोर
अक्षय कुमार ने कहा कि लोग अक्सर पानी, बिजली, कचरा और खराब सड़कों की शिकायत करते हैं लेकिन अब शिकायत करने का नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने का समय है. उन्होंने कहा कि असली हीरो वही है जो डायलॉगबाजी छोड़कर वोटिंग करने पहुंचे.
ये भी पढ़ें-यह क्या हो गया! ED वालों पर ही हो गई रेड, दफ्तर के अंदर घुसी पुलिस
बीएमसी चुनाव का महत्व
बीएमसी चुनाव में इस बार 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्यभर में 3 करोड़ 48 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बीएमसी देश की सबसे बड़ी नगरपालिकाओं में से एक है और इसके चुनाव का असर सीधे मुंबई के विकास पर पड़ता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


