Bharat Express DD Free Dish

600 किलो प्याज बेचकर मिले सिर्फ 301 रुपये, जेब से क्यों देने पड़े हजारों रुपये? रुला देगी किसान की कहानी

Onion Price Crash: महाराष्ट्र के बीड जिले के किसान संतोष शिनगारे को प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से नुकसान हुआ. उन्होंने सोलापुर मंडी में 600 किलो प्याज बेचकर सिर्फ 301 रुपये पाए, जबकि ढुलाई और मजदूरी में 1082 रुपये अपनी जेब से देने पड़े.

Onion Price Crash: महाराष्ट्र के बीड जिले के धारूर तहसील के अरणवाडी गांव के किसान संतोष शिनगारे को प्याज की कम कीमतों ने गहरी परेशानी में डाल दिया है. उन्होंने सोलापुर मंडी में करीब 600 किलो प्याज बेचा, लेकिन बदले में सिर्फ 301 रुपये ही मिले. मंडी में प्याज का भाव मात्र 50 पैसे प्रति किलो था.

खर्च ज्यादा, कमाई बेहद कम

प्याज बेचने के बाद भी शिनगारे को फायदा नहीं हुआ. मंडी तक प्याज पहुंचाने और मजदूरी का खर्च 1383 रुपये आया. बिक्री से मिले 301 रुपये घटाने के बाद भी उन्हें अपनी जेब से 1082 रुपये भरने पड़े. किसान ने बताया कि इन पैसों से ट्रैक्टर की किस्त चुकाने की योजना थी, लेकिन अब उल्टा नुकसान हो गया.

खेत में पड़ा है 10 टन प्याज

शिनगारे के पास अभी भी करीब 10 टन प्याज रखा हुआ है. इतनी बड़ी मात्रा में प्याज होने के बावजूद बाजार में कीमत न मिलने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्याज उत्पादक किसानों को राहत दी जाए.

पहली बार मंडी में भेजा प्याज

किसान ने पहली बार सोलापुर मंडी में प्याज भेजा था. उन्होंने 12 बोरियों में 602 किलो प्याज पहुंचाया. लेकिन वहां उन्हें उम्मीद के विपरीत बेहद कम दाम मिले.

ये भी पढ़ें-‘FIR में 3 दिन की देरी’, सुप्रीम कोर्ट में ट्विशा शर्मा के परिवार ने उठाया पक्षपात का मुद्दा? मीडिया ट्रायल पर CJI नाराज

सरकार से मदद की अपील

शिनगारे ने कहा कि किसानों की हालत लगातार बिगड़ रही है. प्याज की खेती करने वाले किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा. उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों को आर्थिक मदद दी जाए ताकि वे खेती जारी रख सकें और नुकसान से उबर सकें.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह देंगे ‘कड़ा संदेश’! बीकानेर के सांचू पोस्ट पर BSF जवानों संग करेंगे खास ‘सैनिक सम्मेलन’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read