Bharat Express DD Free Dish

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, 2006 में इस वजह से आई थी रिश्तों में दरार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास मातोश्री पहुंचे. राज ठाकरे 12 साल बाद मातोश्री पहुंचे हैं. 

Raj Thackeray

उद्ध ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे.

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन की अटकलें बड़ी जोर-शोर से लगाई जा रही हैं. इसी बीच राज ठाकरे (Raj Thackeray) रविवार (27 जुलाई) को उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास मातोश्री पहुंचे. मातोश्री पहुंचकर राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी. राज ठाकरे 12 साल बाद मातोश्री पहुंचे.

12 साल बाद मातोश्री पहुंचे Raj Thackeray

राजठाकरे का मातोश्री जाना, सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. इस मुलाकात से गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों को और भी बल मिल गया है. राज ठाकरे इससे पहले 5 जुलाई को उद्धव ठाकरे के साथ एक मंच पर नजर आए थे. उसी के बाद से गठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. इससे पहले राज ठाकरे साल 2012 में मातोश्री पहुंचे थे, जब बाला साहेब ठाकरे का निधन हुआ था.

बता दें कि उद्धव ठाकरे आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में तमाम नेता उन्हें बधाई देने के लिए मातोश्री पहुंच रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच जिस तरह से नजदीकियां बीते दिनों में देखने को मिली है, उससे साफ जाहिर है कि जल्द ही महाराष्ट्र में नए गठबंधन की तस्वीर देखने को मिल सकती है.

5 जुलाई को एक साथ मंच पर दिखे थे, उद्धव- राज ठाकरे

महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने ‘मराठी एकता’ पर 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली डोम में रैली की थी. रैली के दौरान राज ठाकरे ने कहा, ‘मैंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि झगड़े से बड़ा महाराष्ट्र है. 20 साल बाद हम एक मंच पर आए हैं आपको दिख रहे हैं. हमारे लिए सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी एजेंडा है, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है.’ राज ठाकरे ने तब मंच से कहा था- ‘जो बाला साहेब ठाकरे नहीं कर पाए, जो और कोई नहीं कर पाया, वो सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया, हमें एक कर दिया.

यह भी पढ़ें- क्या 2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर GST लगाने जा रही सरकार? जानें वित्त मंत्रालय का जवाब

वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा- हमारे बीच की दूरियां जो मराठी ने दूर कीं सभी को अच्छी लग रही हैं. मेरी नजर में, हमारा एक साथ आना और यह मंच साझा करना, हमारे भाषण से कहीं ज्यादा अहम है.

2006 में Raj Thackeray ने बनाई थी MNS

उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए थे. इससे पहले 2006 में बाला साहेब ठाकरे की रैली में दोनों साथ दिखे थे. उद्धव को शिवसेना का मुखिया बनाने के बाद राज ठाकरे ने अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) बनाई थी. तभी से दोनों नेताओं के बीच दरार आ गई.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read