Bharat Express DD Free Dish

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल हमीद लोन की संपत्ति कुर्क

SIA की टीम ने लोन की संपत्ति मावर बाला, क़लमाबाद, हंदवाड़ा में कुर्क की. अधिकारियों के अनुसार, “जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके समर्थन ढांचे को ध्वस्त करने के मकसद से यह कार्रवाई की गई है.”

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सोमवार को आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल हमीद लोन की अचल संपत्ति कुर्क कर दी. यह कार्रवाई उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में की गई.

अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल हमीद लोन पाकिस्तान में रह रहा है और उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज है. SIA की टीम ने लोन की संपत्ति मावर बाला, क़लमाबाद, हंदवाड़ा में कुर्क की. अधिकारियों के अनुसार, “जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके समर्थन ढांचे को ध्वस्त करने के मकसद से यह कार्रवाई की गई है.”

SIA का यह कदम आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, ताकि घाटी में सक्रिय आतंक नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read