Bharat Express DD Free Dish

Video: ग्रेटर नोएडा में गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग

ग्रेटर नोएडा में एक प्लाजा में भीषण आग लग गई. आग लगने से गैलेक्सी प्लाजा में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग

Edited by Nitish Pandey

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में एक प्लाजा में भीषण आग लग गई. आग लगने से गैलेक्सी प्लाजा में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग अपनी जान बचान के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए. जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. आग लगने की घटना गौर सिटी-1 के एवेन्यू-1 की तीसरी मंजिल पर लगी है. मौके पर भारी संख्या में फायर फाइटर और पुलिस बल मौजूद है.

गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग पर दमकल कर्मियों और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी.

तीसरी मंजिल से कूदते हुए दिखाई दिए लोग

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग तीसरी मंजिल से कूद रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है.

खबर अपडेट की जा रही है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read