Bharat Express DD Free Dish

यूट्यूब देखकर युवक ने खुद किया ऑपरेशन, फिर अस्पताल में भर्ती

युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर यूट्यूब देखकर खुद ऑपरेशन किया और 11 टांके भी लगाए। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर भी हैरान रह गए.

Self-surgery
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

मथुरा के ग्राम सुनरख में पेट दर्द से परेशान युवक ने अपना पेट चीरकर की ऑपरेशन की कोशिश की. ग्राम सुनरख में पेट दर्द से परेशान 32 वर्षीय राजा बाबू ने सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर कर ऑपरेशन करने का प्रयास किया, इससे पहले उसने मेडीकल से खरीद कर लाए सुन्न करने का इंजेक्शन लगाया, करीब 5 सेंटीमीटर पेट काट कर अंदर हाथ डालकर नसों को टटोला, उसके बाद प्लास्टिक के धागे से स्वंय अपने पेट मे 11 टांके लगा लिए.

इंजेक्शन का असर कम होने के बाद दर्द अधिक होने पर उसने कमरे से बाहर आकर परिजनों को बताया तो वह हैरत में पड़ गए. परिजनों ने उसे जिला संयुक्त असपताल में भर्ती कराया. युवक का कारानामा देख कर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. डॉक्टरों ने प्राथिमक इलाज के बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया.

घायल के भतीजे राहुल ने बताया कि उनके चाचा का करीब 18 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था. लेकिन पिछले काफी समय से उसे पेट में दर्द की शिकायत थी, काफी डॉक्टरों को दिखाने पर भी उसे आराम नही मिला. पेट दर्द की वजह जानने के लिए उसने खुद ही ऑपरेशन करने का कदम उठाया. उन्होंने बताया की उनके चाचा मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर हैं. वह अलग कमरे में रहते हैं.

मथुरा से राकेश पचौरी की रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read