Mandla District Case: मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां नैनपुर विकासखंड के हीरापुर निवासी प्रीतम रजक को सभी ID में ‘स्वर्गीय’ घोषित कर दिया गया था. यानी कागजों में उन्हें मृत दिखा दिया गया था. जबकि वे पूरी तरह जिंदा हैं. इतना ही नहीं उनकी जन्मतिथि भी गलत दर्ज कर दी गई थी.
खबर आते ही हरकत में आया प्रशासन
जैसे ही यह मामला भारत एक्सप्रेस पर सामने आया वैसे ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और एसडीएम नैनपुर को सख्त निर्देश दिए. महज कुछ ही घंटों में प्रीतम रजक की समग्र आईडी में दर्ज सभी गंभीर गलतियों को सुधार दिया गया.
जिम्मेदारों पर कार्रवाई
कलेक्टर ने केवल गलती सुधारने तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि लापरवाह कर्मचारी पर नोटिस जारी करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.
जनता की आवाज का असर
यह पूरा मामला दिखाता है कि जब जनता की समस्याओं को भारत एक्सप्रेस आवाज देता है तो असर तुरंत होता है. प्रीतम रजक को कागजों में मृत दिखाने जैसी गंभीर गलती ने न केवल उन्हें सरकारी योजनाओं से बाहर कर दिया था बल्कि उनके अधिकारों पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. भारत एक्सप्रेस के खबर का असर और प्रशासनिक तत्परता से यह समस्या जल्द ही हल हो गई.
ये भी पढ़ें-IndiGo में एक बार फिर देरी की समस्या! एडवाइजरी जारी कर दी सूचना, जानें क्या है वजह
मंडला जिले की यह घटना बताती है कि सिस्टम की लापरवाहियों से आम लोगों को कितनी बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. हालांकि, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यह भी साबित हुआ कि अगर आवाज उठाई जाए तो समाधान संभव है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




