Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई तक लगेगा आम महोत्सव

Lucknow: उद्यान मंत्री ने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादकों के आम के बहुमुखी उपयोग से भी दर्शक लाभान्वित हो सकेंगे.

mango festival

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

आम के व्यवसाय को बढ़ावा देने एवं आम की सुगंध को प्रदेश समेत देश के अन्य प्रांतों में फैलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन कर रही है. प्रदेश के आम महोत्सव को कैसे बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाए इसकी तैयारियों में खुद प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह लगे हुए हैं. महोत्सव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अवध शिल्प ग्राम में स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम महोत्सव के दृष्टिगत लगाये जाने वाले स्टालों की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विशिष्ट प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन स्टालों के माध्यम से किया जाए.

सरकार की तैयारी है कि आम महोत्सव के दृष्टिगत आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाने के साथ ही वर्षा के दृष्टिगत आम महोत्सव की तैयारी की जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो. आम महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी. आम महोत्सव में शहर के विभिन्न स्थानों से अवध शिल्प ग्राम तक आने-जाने हेतु नगर बसें चलाई जायेंगी. आम महोत्सव में विशिष्ट व उत्कृष्ट बागवानों व निर्यातकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा.

उद्यान मंत्री ने बताया कि आम महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की मुख्य बागवानी फसल आम की विविधता एवं समृद्धता को आम जन को सुलभ कराना है तथा फसल पर हो रहे प्रयोग, प्रजातीय विकास तथा आम का चहुंमुखी विकास किया जाना है.

अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई तक ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023’ आयोजित किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय महोत्सव में बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण की गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. आम महोत्सव के आयोजन से आम की विभिन्न किस्मों को प्रजातीय संरक्षण मिलेगा तथा आम के बागवानों में उन्नत एंव रंगीन किस्मों के प्रति रूझान बढ़ाने तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादन तकनीकी हस्तान्तरण को बढ़ावा मिलेगा.

उद्यान मंत्री ने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादकों के आम के बहुमुखी उपयोग से भी दर्शक लाभान्वित हो सकेंगे. महोत्सव में आम पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान आम उत्पादकों, विक्रेताओं एवं निर्यातकों की एक बॉयर सेलर मीट का आयोजन कराकर आम क्रेताओं और विक्रेताओं को एक मंच उपलब्ध कराया जायेगा ताकि आम से जुड़े व्यवसाय को मजबूती प्रदान की जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest