Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, बिहार से जुड़े इस नेता ने दिया ये बड़ा ऑफर

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने से पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था. मनीष कश्यप लगातार लोगों के बीच में जाकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे.

manish kashyap jp nadda

यूट्यूबर मनीष कश्यप और जेपी नड्डा.

Manish Kashyap Join Bjp: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी और मनीष कश्यप की मां भी मौजूद रहीं. उन्होंने जेपी नड्डा को भगवत गीता की एक पुस्तक भेंट की. बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण जिले से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और वह लगातार अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे. माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप को बीजेपी कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा.

पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर जहां एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को बनाया था. इन दोनों के बीच एक यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे थे. लोगों से जनसंपर्क में थे.

बीजेपी ने पार्टी में शामिल करने के लिए क्यों बुलाया?

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर पर मनीष कश्यप बीजेपी के लिए सर दर्द बन चुके थे. कहीं ना कहीं बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जायसवाल के लिए वह बड़ी खतरे की घंटी थे. जिस कारण भाजपा ने उन्हें अपने पार्टी में शामिल करने के लिए बुलाया है और वह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

इस सीट पर था त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि यूट्यूबर पर मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने से पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था. लगातार मनीष कश्यप लोगों के बीच में जाकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे. लोगों के जनसंपर्क में थे. चुनाव प्रचार कर रहे थे. जिस कारण बेतिया की राजनीतिक सिरगर्मी तेज हो गई थी. एक तरफ बीजेपी से लगातार तीन बार हैट्रिक लगा चुके डॉक्टर संजय जयसवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने बेतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी पर इस बार विश्वास जताया है और बहुत बड़ा ब्राह्मण कार्ड खेला है.

बीजेपी से मिलती है विचारधारा

इसी बीच 20 मनीष कश्यप का चुनाव लड़ना कहीं ना कहीं भाजपा के लिए सर दर्द था माना जा रहा था कि मनीष कश्यप जो भी वोट काटेंगे वह बीजेपी का ही वोट काटेगे. वोट पोलराइज हो रहा था जिस कारण से भाजपा पूरी तरह से डर चुकी थी और आज मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है. इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा. तो मैं अपनी मां का बात नहीं टाल सकता था. जिस कारण मैं आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. बीजेपी के सामने मैंने जो भी शर्त रखी है बीजेपी ने वह सारी शर्त मान ली है. मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest