दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (फोटो-PTI)
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले में कथित मनी लांड्रिंग के घोटाले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. कोर्ट ने अब मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 मई तक के लिए बढा दी है.
आज सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट में और समय मांगा. कोर्ट ने ED को 8 मई तक का समय दिया. कोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों के निरीक्षण को लेकर ED 8 मई दोपहर 12 बजे तक अपना जवाब दाखिल करें.
इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने ईमेल भेजने को कहा था. अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह के मामले में जेल भेजे गए हैं, जैसे मनीष सिसौदिया भेजे गए थे.
दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव टला
दिल्ली से ही एक और अहम खबर यह है कि दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टाल दिया गया है. यह चुनाव शुक्रवार (26 अप्रैल) को होना था, लेकिन प्रसाइडिंग ऑफिसर यानी पीठासीन अधिकारी तय न हो पाने के कारण इसे टाल दिया गया है. दिल्ली नगर निगम के सेक्रेटरी ने एक नोटिस जारी कर बताया कि दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1957 के सेक्शन 77(a) के तहत पीठासीन अधिकारी का नॉमिनेशन जरूरी है. इसलिए आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संभव नहीं है.
— भारत एक्सप्रेस
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…