Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढाई गई, आबकारी नीति मामले में किए गए थे गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग के घोटाले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढा दी है.

Delhi Liquor Scam

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (फोटो-PTI)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले में कथित मनी लांड्रिंग के घोटाले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. कोर्ट ने अब मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढा दी है.

आज सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट में और समय मांगा. कोर्ट ने ED को 8 म‌ई तक का समय दिया. कोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों के निरीक्षण को लेकर ED 8 म‌ई दोपहर 12 बजे तक अपना जवाब दाखिल करें.

इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने ईमेल भेजने को कहा था. अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह के मामले में जेल भेजे गए हैं, जैसे मनीष सिसौदिया भेजे गए थे.

दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव टला

दिल्ली से ही एक और अहम खबर यह है कि दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टाल दिया गया है. यह चुनाव शुक्रवार (26 अप्रैल) को होना था, लेकिन प्रसाइडिंग ऑफिसर यानी पीठासीन अधिकारी तय न हो पाने के कारण इसे टाल दिया गया है. दिल्ली नगर निगम के सेक्रेटरी ने एक नोटिस जारी कर बताया कि दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1957 के सेक्शन 77(a) के तहत पीठासीन अधिकारी का नॉमिनेशन जरूरी है. इसलिए आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संभव नहीं है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital