Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘युवा और स्टार्टअप्स भारत की ताकत’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया की 10 साल की यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नए साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के युवाओं की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप इंडिया की यात्रा ने दस साल पूरे कर लिए हैं और आज देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना चुका है.

स्टार्टअप इंडिया की कहानी

पीएम मोदी (PM Modi) ने याद दिलाया कि जनवरी 2016 में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत हुई थी. उस समय यह पहल छोटी लग रही थी लेकिन इसका असर बहुत बड़ा हुआ. उन्होंने कहा कि इस सफर के असली नायक हमारे युवा हैं, जिन्होंने नए विचारों और साहस के साथ देश को आगे बढ़ाया.

नए सेक्टर में कामयाबी

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बताया कि भारतीय स्टार्टअप्स अब ऐसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जिनकी कल्पना पहले मुश्किल थी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अनुसंधान, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में भारतीय युवाओं ने अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव दिखाता है कि देश की नई पीढ़ी कितनी नवाचारी है.

‘युवाओं को सलाम’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वे उन सभी युवाओं को नमन करते हैं जो किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या अपना स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही युवा भारत के भविष्य को नई दिशा देंगे.

पीएम ने गुणवत्ता पर दिया जोर

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने उद्योग जगत और स्टार्टअप समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने काम में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उन्होंने (PM Modi) कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरी दुनिया की नजरें हम पर हैं. ऐसे समय में यह जरूरी है कि हमारे उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले हों.

ये भी पढ़ें-मन की बात में पीएम मोदी ने जन-भागीदारी और संस्कृति की ताकत पर दिया जोर

भारतीय उत्पाद की पहचान

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस साल हमारा मंत्र ‘गुणवत्ता, गुणवत्ता और सिर्फ गुणवत्ता’ होना चाहिए. चाहे टेक्सटाइल हो, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या पैकेजिंग, हर भारतीय उत्पाद की पहचान उच्च गुणवत्ता से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यही संकल्प भारत को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital