Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मानवेंद्र सिंह समेत बेटे और ड्राइवर को गुरुग्राम किया गया रेफर, 150 किलोमीटर का बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

पूर्व सासंद मानवेंद्र सिंह परिवार समेत मंगलवार (30 जनवरी) को कार हादसे का शिकार हो गए. डॉक्टरों ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पसलियों और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.

Manvendra Singh

मानवेंद्र सिंह परिवार समेत कार हादसे का शिकार

पूर्व सासंद मानवेंद्र सिंह परिवार समेत मंगलवार (30 जनवरी) को कार हादसे का शिकार हो गए. जयपुर जा रहे मानवेंद्र सिंह की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई और बेटे हमीर सिंह के अलावा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए . हादसे के बाद सभी को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम रेफर कर दिया गया. इस दौरान करीब 150 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ था.

जयपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत जसवंत सिंह के बेटे हैं. मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के अलावा 25 वर्षीय बेटे और ड्राइवर के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. जिसमें मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. अभी फिलहाल तीनों लोगों की हालत स्थिर है. गुरुग्राम के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पसलियों और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. उनके बेटे हमीर सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत, बेटे की हालत नाजुक

पूर्व सीएम ने जताया शोक

वहीं इस हादसे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि ‘सड़क दुघर्टना में श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं. मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

यह भी पढ़ें- Hemant Soren: आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन, अगर गिरफ्तार हुए तो पत्नी को सौंप सकते हैं CM की कुर्सी!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital