Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के रिठाला में फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत…कई लोग घायल होने की आशंका, बढ़ सकते हैं मौतों के आंकड़ें

Delhi Fire News: दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल की 16 गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं, रिहायशी इलाका होने से अफरा-तफरी मची है.

Delhi factory fire news

मुकेश राणा दिल्ली


Delhi Fire News: दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे दूर-दूर से देखा जा सकता था.

दमकल विभाग को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद एडीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

घटना स्थल के आसपास रिहायशी इलाका है, जहां कई अन्य फैक्ट्रियां भी हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से कई फैक्ट्रियां बिना किसी नियम-कानून के संचालन कर रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. यह आग भी लापरवाही का ही एक उदाहरण मानी जा रही है.

आग को दोनों ओर से बुझाने के लिए फैक्ट्री की दीवार तोड़ी जा रही है, जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है. जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में लगी आग में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिठाला के खसरा नंबर 161 इलाके में शाम 7:30 के आसपास आग लगी. यह चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें पॉलिथीन बनाई जाती है. आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी और काफी तेजी से चार मंजिल इमारत को अपनी चपेट में ले लिया .कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए . 23 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और करीब कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

दमकल विभाग के मुताबिक बिल्डिंग के अंदर से फायर की टीम को जली हुई डेड बॉडी मिली है जबकि तीन लोग जख्मी हुए ,जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच के बाद बात पता चलेगा कि आग लगने की असली वजह क्या है.फिलहाल 8 गाड़िया घटना स्थल पर मौजूद है राहत ओर बचाव कार्य जारी है.

फिलहाल, दमकलकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद डर और गुस्से का माहौल है, और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दमकल विभाग के अनुसार रिठाला फायर में अब तक 4 लोगों के शव बरामद हो चुके है कूलिंग ऑपरेशन होने के बाद मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: मानसून से पहले रोहिणी सेक्टर-22 की खस्ताहाल सड़कों का रियलिटी चेक, RWA ने मंत्री को सौंपी शिकायत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read