Matua Dharma Mela 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित ‘मतुआ धर्म मेला 2026’ के लिए मतुआ समुदाय के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने ठाकुर जी को एक ‘दिव्य आत्मा’ बताते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित नैतिक जीवन के सिद्धांतों को राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक बताया.
हरिचंद ठाकुर को नमन कर क्या बोले?
गृह मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी ने ज्ञान की गहराइयों में उतरकर भक्ति, समानता और नैतिकता के जो अनमोल मोती समाज को दिए हैं, वे आज भी हमारे जीवन के आधार स्तंभ बने हुए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित हो रहा यह मेला इन सिद्धांतों के प्रति जनमानस की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा.
बंगाल के सामाजिक परिवेश में मतुआ का महत्व
अमित शाह का यह संदेश विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने मतुआ समुदाय की आध्यात्मिक शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर जी के विचार आज भी समाज में समानता की अलख जगा रहे हैं. गृह मंत्री ने मतुआ समुदाय के गौरवशाली इतिहास और उनके द्वारा समाज सुधार की दिशा में किए गए क्रांतिकारी कार्यों को नमन किया.
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला! कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर, क्या फंस गए तेजस्वी यादव?
पीएम मोदी ने भी किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी ने समाज में गरिमा, समानता और भक्ति के लिए एक अटूट आंदोलन को जन्म दिया. उन्होंने पीढ़ियों को धर्म, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है. पीएम ने जोर देकर कहा कि मतुआ संस्कृति की जीवंत परंपराएं हमारे राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को और अधिक मजबूत और समृद्ध करती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




