देश

Bareilly Violence: “मैं ज्ञानवापी, मथुरा देने को तैयार हूं…”, बरेली हिंसा के बाद मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हिंसा की घटनाएं देखने को मिली. इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान ने भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ सड़क पर उतर गए. इस दौरान उन्होंने जेल भरो की धमकी दी. तो वहीं इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ी. तो वहीं मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि, अदालत सरकार के मुताबिक काम कर रही है. इसी के साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों पर भी निशाना साधा.

इस मौके पर ज्ञानवापी विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर मौलाना तौकीर ने कहा, “कौन से कानून के तहत ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी? कानून यह है कि 1947 के बाद जहां मंदिर है वह मंदिर रहेगा जहां मस्जिद है वहां मस्जिद रहेगी.” उन्होंने कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर कोई जज अपनी समझ के मुताबिक काम करता है तो वह न्यायालय का अपमान करता है. ऐसे जज के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मैं हर तरीके की बर्बादी झेलने को तैयार हूं. लेकिन मैं मुल्क में जो बेईमानी चल रही है, उसको बेहद बर्दाश्त नहीं करूंगा.”

ये भी पढ़ें-UP Politics: “पहले अपनी ओर देख लें…” शिवपाल यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत, दागा ये तीखा सवाल

तुम्हें मुसलमान को सताना है

इसी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के मथुरा-काशी वाले बयान को लेकर तौकीर राजा ने कहा, “मैं ज्ञानवापी देने को तैयार हूं और कोई मेरी बात से इनकार नहीं करेगा. मैं समझौता करने के लिए तैयार हूं. मथुरा लेना है मैं दूंगा, लेकिन तुम्हारी मंदिर में आस्था नहीं है, तुम्हे मुसलमान को सताना है.” इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि,” अगर वाकई तुम्हारी आस्था है तो मैं भी चलता हूं. पहले कैलाश मानसरोवर चलो. पहले कैलाश मानसरोवर को आजाद करो. ज्ञानवापी यह समझ के दे देंगे तुम्हारी आस्था है. मथुरा भी दे देंगे.”

हुकूमत के लिए दिक्कत आ जाएगी

तौकीर रजा ने कहा, “आज आप लोगों ने ज्यादती होते हुए भी देख लिया. हमारे लोगों को जबरदस्ती रोका गया. मैं हुकूमत को सिर्फ यह दिखाना चाहता हूं कि जो मैंने बात कही थी कि हमने नौजवानों को कंट्रोल किया हुआ है और अगर वह कंट्रोल से बाहर हो गए तो हुकूमत के लिए बड़ी दिक्कत आ जाएगी.” इसी के साथ ही तौकीर रजा ने आगे कहा कि,” विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन हुकूमत की परस्ती में बेईमानी कर रहे हैं. मैं देख रहा हूं अदालत आज सरकार के मुताबिक काम कर रही हैं और जबरदस्ती अपनी आस्था मुसलमान पर थोपने का काम कर रही हैं.”

दंगा-फसाद चाहते हैं तो हम तैयार हैं

इसी के साथ ही तौकीर रजा ने धमकी देते हुए कहा है कि, अगर हुकूमत दंगा और फसाद चाहती है तो हम भी तैयार हैं. ना पुलिस की लाठी से डरते हैं ना गोली से डरते हैं. हम देश को बनाए रखना चाहते हैं. इसलिए हमने जवाब नहीं दिया है. इसी के साथ ही मौलाना ने कहा कि, मेरी मांग ये है मुफ्ती सलमान को फौरन रिहा किया जाए और यह जो बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है. हुकूमत जो बुलडोजर चला रही है, सुप्रीम कोर्ट को इस पर एक्शन लेना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

45 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

49 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

58 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago