देश

आतंकवाद कांटा बन गया था, देश के सीने में गोलियां दाग रहा था, हमने आतंक के खिलाफ सख्त कानून बनाए: संसद में PM मोदी

PM Modi Speech In Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद परिसर में लोकसभा से देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने आतंकवाद का जिक्र करते हुए आतंकवाद से निपटने में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया. PM मोदी बोले— “आतंकवाद कांटा बन गया था, देश के सीने में गोलियां दाग रहा था…हमने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए. मेरा पूर्ण विश्वास है कि जो लोग इस तरह के मुद्दों से पीड़ित हैं उन्हें इसी तरह ताकत मिलेगी.”

लोकसभा में संबोधन देते हुए PM मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लोग सामाजिक न्याय से वंचित थे. आज, हम संतुष्ट हैं कि हमने सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप जम्मू-कश्मीर के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाया है.” अपनी सरकार के बीते 5 वर्षों के कार्यकाल पर बोलते हुए लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे. ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं और हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं. देश 17वीं लोकसभा के माध्यम से इसका अनुभव कर रहा है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा.”

लोकसभा अध्यक्ष से बोले PM- आपकी मुस्कान फीकी नहीं पड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सदन को संबोधित करते हुए कहा, ”आप सदैव मुस्कुराते रहते थे. आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी. आपने कई मौकों पर संतुलित और निष्पक्ष तरीके से इस सदन का मार्गदर्शन किया, इसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं. गुस्से, आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन चलाया और हमारा मार्गदर्शन किया. मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं.”

यह भी पढ़िए: PM मोदी इस तारीख को UAE जाएंगे, अरब मुल्क में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, 2015 के बाद यह उनकी 7वीं यात्रा

‘हमने G20 की अध्यक्षता की, भारत को बहुत बड़ा सम्मान मिला’

प्रधानमंत्री मोदी संसद में बोले, “भारत को G20 की अध्यक्षता का अवसर मिला. भारत को बहुत बड़ा सम्मान मिला. देश के हर राज्य ने भारत की क्षमता और अपनी पहचान दुनिया के सामने रखी. इसका प्रभाव आज भी दुनिया के मानस पटल पर है.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

26 minutes ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

1 hour ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

2 hours ago