Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

5 साल की बच्ची से मौलवी ने की अश्लील हरकत, जान से मारने की धमकी भी दी

5 साल की बच्ची से मौलवी ने की अश्लील हरकत

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एक धर्मगुरु की शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक मस्जिद के मौलवी पर आरोप है कि उसने 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है. उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दे डाली. लेकिन मासूम ने सारी बातें अपनी मां को बता दिया. पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है.

एत्माद्दौला क्षेत्र के निवासी महिला ने आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा है कि उनकी 5 वर्षीय बेटी घर के पास स्थित मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी. 19 अक्टूबर को छात्र घर देर से पहुंची थी. वह खाना नहीं खा रही थी तो उससे पूछताछ के दौरान वह रोने लगी और उसने सारा घटनाक्रम बताया.

बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी मौलवी घर पर कोई बात ना बताने के लिए कहते हुए छात्रा को धमकाया भी था. छात्रा ने यह सारी बातें घर पर रोते हुए बताईं. बेटी की बात सुनकर जब मां मस्जिद में शिकायत करने पहुंची तो मौलवी गाली देते हुए वहां से भाग गया.

मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की और आरोपी मौलवी अली हुसैन पुत्र शेख गयासुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  गया है. फरार मौलवी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पुलिस पूछताछ की जा रही है.

एक महीने में शहर में यह दूसरी घटना है, जब किसी धर्मस्थल में बालिका के साथ अश्लील हरकत की गई है. शाहगंज क्षेत्र में भी मौलवी ने बच्ची के  साथ गलत हरकत की थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital