Bharat Express DD Free Dish

जातिवादी कांग्रेस ने रोकी UP की तरक्की, दिल्ली जाते-जाते कार्यकर्ताओं को क्या पाठ पढ़ा गईं मायावती?

Mayawati ने कांग्रेस पर ‘जातिवादी मानसिकता’ का आरोप लगाते हुए यूपी के विकास में बाधा डालने का दावा किया. उन्होंने कहा कि Noida International Airport और एक्सप्रेस-वे की नींव BSP सरकार ने रखी थी…

Mayawati target Congress UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती आज दिल्ली के लिए रवाना हो गईं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया के जरिए जारी अपने संदेश में मायावती ने सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है. उन्होंने आरोप (Mayawati target Congress) लगाया कि उत्तर प्रदेश के विकास में कांग्रेस की ‘जातिवादी मानसिकता’ सबसे बड़ी रुकावट रही है, जिसके कारण बीएसपी सरकार की कई बड़ी योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं.

नोएडा एयरपोर्ट से लेकर एक्सप्रेस-वे तक पर ठोका दावा

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे जनता के बीच जाकर यह बताएं कि यूपी में आज जो विकास दिख रहा है, उसकी नींव बीएसपी सरकार ने रखी थी. उन्होंने दावा किया कि नोएडा (जेवर) एयरपोर्ट और प्रदेश के तमाम बड़े एक्सप्रेस-वे की योजना और रूपरेखा उनकी सरकार के दौरान ही तैयार की गई थी.

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमों ने पूर्व UPA सरकार पर आरोप (Mayawati target Congress)लगाया कि अगर उस समय केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपनी ‘जातिवादी मानसिकता’ के चलते अड़ंगे न लगाए होते, तो ये प्रोजेक्ट्स बहुत पहले ही पूरे हो चुके होते.

कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए क्या बोलीं?

मायावती ने दिल्ली जाने से पहले लखनऊ में हुई पिछली बैठकों (31 मार्च और 22 फरवरी 2026) का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को फील्ड पर डटे रहने को कहा है. उन्होंने अपील की है कि बूथ स्तर तक जाकर लोगों को यह समझाया जाए कि यूपी का असली विकास केवल ‘कानून द्वारा कानून का राज’ और ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की नीति से ही संभव है, जैसा बीएसपी के शासनकाल में दिखा था.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी पी रहे हैं ‘नकली’ ENO और कॉफी? दिल्ली में तेजाब से एसिडिटी पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

महिला आरक्षण पर स्टैंड साफ

हाल ही में चर्चा में रहे महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी मायावती ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने साफ कहा कि 15 अप्रैल 2026 को मीडिया में जो स्टैंड पार्टी ने लिया था, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बहकावे में न आएं और न ही किसी तरह का धरना-प्रदर्शन करें. मायावती ने जोर दिया कि पार्टी का अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासन में रहकर ही इस स्टैंड को जनता तक पहुँचाना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest