Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में नोएडा जैसा कांड, तालाब में कार गिरने से युवक की मौत

UP News: मेरठ के परीक्षितगढ़ में बारिश के बीच कार तालाब में गिर गई. युवक की मौत हो गई और शव कई घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.

UP News: मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके में शुक्रवार रात बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. दुर्वेशपुर गांव के रहने वाले सचिन तंवर रिश्तेदारी से लौट रहे थे. रात करीब नौ बजे जब वह गाजीपुर गांव के तालाब के पास पहुंचे, तभी तेज बारिश और फिसलन ने उनकी कार को अनियंत्रित कर दिया. देखते ही देखते गाड़ी तालाब में जा समाई और सचिन गहरे पानी में डूब गए.

सुबह का हंगामा

रातभर किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी. सुबह जब ग्रामीणों ने तालाब में कार को तैरते देखा तो शोर मच गया. लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को खबर दी. गांव में अफरा‑तफरी का माहौल बन गया और हर कोई सचिन को बचाने की उम्मीद में तालाब के किनारे जुट गया.

पुलिस और पीएसी का रेस्क्यू

सूचना मिलते ही परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस पहुंची और पीएसी को भी बुलाया गया. टीम ने तालाब में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कई घंटे की मशक्कत के बाद कार को किनारे लाया गया और सचिन का शव बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

ये भी पढ़ें-बांकीपुर सियासी घमासान: BJP ने टिकट बदला, रेखा का खौफ या PK का डर? RJD ने उड़ाया भयंकर मजाक

परिवार में मातम

सचिन की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रिश्तेदार और गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे. बारिश से हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read